Create your Account
CG News : हाथी का आतंक, उपार्जन केंद्र में घुसकर मंडी प्रभारी को कुचला, पत्नी ने भागकर बचाई जान
- Rohit banchhor
- 05 Mar, 2026
इलाके में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
CG News : कोरबा। जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। कुदमुरा उपार्जन केंद्र में अचानक घुसे एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी राजेश कुमार पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ केंद्र परिसर में बनी अस्थायी झोपड़ी में सो रहे थे।
बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्र में लगातार धान चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिसके चलते मंडी प्रभारी राजेश कुमार खुद ही पत्नी के साथ वहीं रहकर धान की सुरक्षा कर रहे थे। इसी दौरान देर रात एक हाथी परिसर में घुस आया और झोपड़ी को तहस-नहस करते हुए अंदर सो रहे राजेश कुमार पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हमले के दौरान राजेश कुमार की पत्नी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मृतक राजेश कुमार रजगामार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में हाथी की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : 5 महीने तक बेटी की लाश के साथ रहा पिता, बदबू छिपाने के लिए करता था परफ्यूम का इस्तेमाल, ऐसे खुला राज
- 2. CG High Court : किशोर न्याय बोर्ड में 10 प्रधान न्यायाधीशों की नियुक्ति, खिलेश्वरी सिन्हा बनीं सीबीआई कोर्ट की विशेष जज
- 3. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
- 4. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

