Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 11 केवी तार की चपेट में आने से हाथी की मौत, बिजली विभाग के कर्मी गिरफ्तार...

अब आरोपी को आज मंगलवार को करतला न्यायालय में पेश किया जाएगा।

CG News : 11 केवी तार की चपेट में आने से हाथी की मौत, बिजली विभाग के कर्मी गिरफ्तार...
X

CG News : कोरबा। जिले के ग्राम गिधकुंवारी में 11 केवी के लाइव तार की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई, जिसके बाद बिजली विभाग के सहायक ग्रेड-2 गौतम आमटे की लापरवाही सामने आई है। इस घटना के बाद आरोपी को भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि घटना 27-28 दिसंबर की रात कुदमुरा वन परिक्षेत्र के गिधकुंवारी बीट में हुई, जब गांव के पास स्थित डैम की ओर गए ग्रामीणों ने एक मृत हाथी को देखा और तुरंत वन विभाग को सूचित किया।

CG News : डीएफओ अरविंद पीएम और एसडीओ साउथ सूर्यकांत सोनी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जांच में पता चला कि समरकना डैम के पास 11 केवी का लाइव तार केवल तीन मीटर की ऊंचाई पर लटका हुआ था, जिससे हाथी के बिजली का शिकार होने की आशंका बढ़ गई थी। गांव के लोग पहले ही बिजली और वन विभाग से कई बार तार को ऊंचा करने की शिकायत कर चुके थे, और मरम्मत के लिए सर्वे भी किया गया था।

CG News : लेकिन क्षेत्र के प्रभारी गौतम आमटे ने इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आखिरकार, इस लापरवाही के लिए बिजली कर्मी के खिलाफ वन विभाग ने मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर कोरबा न्यायालय में पेश किया गया। हालांकि, न्यायालय का क्षेत्राधिकार करतला होने के कारण उसे वहां पेश नहीं किया जा सका। अब आरोपी को आज मंगलवार को करतला न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire