Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: पोटाश बम से घायल हाथी शावक अघन की मौत, इन्फेक्शन बढ़ने से मौत, देखें वीडियो

गरियाबंद। CG News: गरियाबंद में पोटाश बम से घायल हाथी शावक “अघन” की शनिवार को मौत हो गई। बता दें कि पोटाश बम के

CG News: पोटाश बम से घायल हाथी शावक अघन की मौत, इन्फेक्शन बढ़ने से मौत, देखें वीडियो
X

गरियाबंद। CG News: गरियाबंद में पोटाश बम से घायल हाथी शावक “अघन” की शनिवार को मौत हो गई। बता दें कि पोटाश बम के घातक केमिकल से बने हाथी के जीभ के घाव भरने का नाम नहीं ले रहा था। लगातार उपचार के बावजूद जीभ और गले के एक हिस्से में इन्फेक्शन बढ़ रहा था। जिसके चलते शावक ने भोजन त्याग दिया था। हाथी शावक “अघन” ने दोपहर 3.35 बजे अंतिम सांस ली। उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के उपनिदेशक वरुण जैन ने इसकी पुष्टि की है।

CG News: बता दें कि घायल शावक को उसकी मां और झुंड छोड़कर चला गया था। जिसके बाद नन्हें शावक की सलामती में उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में 30 अफसर, कर्मी के अलावा दो महावत और वाइल्ड लाइफ चिकित्सक डॉक्टर राकेश वर्मा 24 घंटे शावक की निगरानी व उसके मूमेंट में लगे हुए थे। हाथी के शावक की मां को ट्रैक्टर टीम ने 5 किमी की परिधि में ट्रैक किया था। लेकिन शुक्रवार को ‘अघन’ की तबियत बिगड़ गई थी। डॉक्टर्स तौरेंगा रेंज में शावक का उपचार कर रहे थे। लेकिन आज दोपहर 3.35 बजे शावक अघन की मौत हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire