Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में उपचार जारी...

झुंड के एक हाथी ने सूंड से उसे पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG News : लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में उपचार जारी...
X

CG News : धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जंगल में लकड़ी लेने गए एक कमार युवक पर हाथी ने सूंड से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना साकरा रेंज के ग्राम गीतकार मुडा के निवासी बुधराम कमार के साथ हुई। बता दें कि बुधराम कमार जब जंगल में लकड़ी लेने गया था, तभी लगभग 15 हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया। झुंड के एक हाथी ने सूंड से उसे पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG News : मौके पर मौजूद बुधराम के साथियों ने बड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को भगाया और उसे बचाया। घायल बुधराम कमार को तुरंत सिविल अस्पताल नगरी लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है, लेकिन उसके बचने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के आतंक को रोकने के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

CG News : उनका कहना है कि हाथियों के हमले से उनकी जान और फसल दोनों खतरे में हैं। धमतरी वनमंडल के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मामले की गंभीरता को समझते हैं और हाथियों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे। साथ ही, घायल युवक के इलाज में हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire