Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News: कवर्धा में बिजली के खंभे में उतरा करंट, 12 साल के मासूम की मौत
CG News: जिले पंडरिया के थाना कुंडा क्षेत्र के सेनहाभाठा में 12 साल के मासूम के बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को वो धान का थरहा

कवर्धा। CG News: जिले पंडरिया के थाना कुंडा क्षेत्र के सेनहाभाठा में 12 साल के मासूम के बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को वो धान का थरहा देखने खेत गया था, इसी दौरान वो बिजली के खंभे की चपेट में आ गया
CG News: जानकारी के अनुसार सेनहाभाठा गांव में शनिवार सुबह 12 साल का उमेश साहू अपने धान के खेत का थरहा देखने गया था। इसी दौरान खेत के मेड़ से लगे बिजली के खंभे में लगी सपोर्ट तार की चपेट में आने से उसके बच्चे की मौत हो गई।
CG News: सूचना पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची तभी जांच के दौरान ग्रामीण उग्र हो गए बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीओपी, पंडरिया पंकज पटेल ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से मृतक के परिजनों क मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


