Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सीएम विष्णुदेव साय के दौरे से चुनावी हलचल तेज, भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन...

वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

CG News : सीएम विष्णुदेव साय के दौरे से चुनावी हलचल तेज, भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावी माहौल को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर, रायपुर और दुर्ग के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है, वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

CG News : बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में बैठक में शामिल होंगे। जिसके बाद शाम को बलरामपुर जिले के श्रीकोट गांव में स्थित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। फिर वे भिलाई रिसाली में रात 8.30 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात 10 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंचेंगे।

CG News : नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा आज दोपहर 12 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। यह कार्यक्रम रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire