Create your Account
CG News : चुनावी जश्न बदला हिंसा में, भाजपा नेता के घर पर पथराव, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप...
- Rohit banchhor
- 15 Feb, 2025
इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
CG News : डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नगर पालिका चुनाव के नतीजों के बाद जश्न का माहौल हिंसक झड़पों में बदल गया। वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस पार्षद राहुल यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों द्वारा निकाले गए विजय जुलूस के दौरान भाजपा नेता संतोष राव के घर पर पथराव की घटना हुई। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
CG News : बता दें कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस जैसे ही भाजपा नेता संतोष राव के घर के पास पहुंचा, अचानक माहौल गरमा गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हमले में घर की खिड़कियों और दीवारों को नुकसान पहुंचा, जिससे परिवार के लोग घबराकर घर के अंदर दुबक गए।
CG News : भाजपा के शहर महामंत्री संतोष राव ने इस घटना को कांग्रेस की साजिश बताया। उन्होंने कहा, “पिछली बार भी राहुल यादव और उनके समर्थकों ने हमारे घर पर हमला किया था। यह पूरी तरह से सुनियोजित हमला था। लोकतंत्र में चुनाव जीतना और जश्न मनाना सभी का अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हिंसा की जाए।”
CG News : वहीं कांग्रेस पार्षद राहुल यादव ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, लेकिन जब हमारा डीजे गली में जाने लगा, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई, जिससे विवाद बढ़ गया।”
CG News : घटना के बाद भाजपा की ओर से बड़ी संख्या में महिलाएं, कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष थाने पहुंचे और कांग्रेस पार्षद और उनके समर्थकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Japanese PM Sanae Takaichi Visit India: जापान की प्रधानमंत्री पहली बार भारत दौरे पर, इंडो-पैसिफिक और AI-सेमीकंडक्टर समेत कई समझौतों की उम्मीद
- 2. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 3. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 4. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

