Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अब 5 सितंबर को, आदेश जारी
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवकाश की तारीख में संशोधन करते हुए इसे 6 सितंबर 2025 (शनिवार) से बदलकर 5 सितंबर (शुक्रवार) कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि उर्दू कैलेंडर के अनुसार 12 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी, जो 5 सितंबर को पड़ता है, के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
अधिसूचना में बदलाव
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, पहले 6 सितंबर 2025 को घोषित ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रद्द कर दिया गया है। अब 5 सितंबर 2025 को ईद-ए-मिलाद के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा। इस बदलाव की जानकारी सभी सरकारी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों और बैंकों को दे दी गई है।
वक्फ बोर्ड की पहल
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवकाश की तारीख को उर्दू कैलेंडर के अनुसार समायोजित करने का अनुरोध किया था। सरकार ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए तारीख में बदलाव का फैसला लिया।
देखें आदेश -

Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : घर से 100 मीटर पहले खत्म हुआ सफर, सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, गांव में पसरा मातम
- 2. Maharashtra: कक्षा पहली से 10वीं तक मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, लगाया जाएगा जुर्माना
- 3. RCB vs CSK IPL 2026: चिन्नास्वामी में छक्कों चौकों की बारिश की संभावना, पाटीदार और ऋतुराज की होगी टक्कर, देखें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. Bengal Elections : वोटरों और SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऐसे लोगों को भी मिलेगा वोट का अधिकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

