Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : जंगली मशरूम खाना पड़ा भारी, दो बच्चों समेत 9 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से जंगली मशरूम खाने से बचने की अपील की है।

CG News : जंगली मशरूम खाना पड़ा भारी, दो बच्चों समेत 9 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार
X

CG News : बलरामपुर। जिले में जंगली मशरूम (पुटु/खुखड़ी) खाने से एक ही परिवार और आसपास के लोगों सहित दो बच्चों समेत नौ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से जंगली मशरूम खाने से बचने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने बारिश के मौसम में जंगल से लाए गए मशरूम का सेवन किया था। कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी, घबराहट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। परिजनों ने तत्काल सभी को वाड्राफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

शुरुआती जानकारी में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी, हालांकि डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। बीएमओ डॉ. हेमंत दीक्षित ने बताया कि फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में जंगलों में मिलने वाले जंगली पुटु (खुखड़ी) का सेवन बिना पहचान के बिल्कुल न करें, क्योंकि इनमें कई प्रजातियां जहरीली होती हैं और जानलेवा साबित हो सकती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire