Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News: चार नए मेडिकल कालेज भवन निर्माण के लिए 1020 करोड़ के ई-टेंडर जारी, सीजीएमएससी होगी निर्माण एजेंसी

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गयी है। इनमें जांजगीर चांपा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज बनेंगे। इनकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। 11 अक्टूबर से बिड डाक्यूमेंट आनलाइन उपलब्ध होंगे तथा इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर होगी।
CG News: ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। तरक्की और सुशासन का ये सफर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी नजर आ रहा है। उनकी पहली प्राथमिकता राज्य में स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


