Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ में ई-ऑफिस की शुरुआत, 31 मार्च तक सभी विभागों में लागू होगी डिजिटल प्रणाली...
- Rohit banchhor
- 07 Feb, 2025
इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी, साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेज, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को सभी विभागों में लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च 2025 तक सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह से लागू किया जाए। इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी, साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग की अधिकांश फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही निपटाई जा रही हैं और सभी विभागों में इसका पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रशिक्षण की सुविधा देने की बात कही, ताकि सभी विभागों में इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
CG News : 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़े-
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू किया है। पहले इसे सामान्य प्रशासन विभाग में शुरू किया गया था और अब इसे मंत्रालय के सभी विभागों में विस्तारित कर दिया गया है। अब तक 16 विभागाध्यक्ष कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है और जिला स्तर पर भी इसे लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सक्ती पहला ऐसा जिला है, जहां ई-ऑफिस पूरी तरह से लागू हो चुका है।
CG News : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कार्यों की गति, दक्षता और पारदर्शिता में अभूतपूर्व सुधार होगा। इस पहल से सरकारी प्रक्रियाओं में स्वचालन आएगा, जिससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी, निर्णय लेने की गति तेज होगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सभी विभागों में फाइलों की डिजिटल स्वीकृति सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी समाप्त हो और प्रशासनिक निर्णयों को त्वरित रूप से लागू किया जा सके।
CG News : राज्य सरकार डिजिटल गवर्नेंस को हर स्तर पर सशक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “डिजिटल इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ई-गवर्नेंस को प्रभावी रूप से लागू किया है, जिससे राज्य की सभी सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी, सुगम और त्वरित बनेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ई-गवर्नेंस को सुशासन के प्रभावी उपकरण के रूप में अपनाया गया है, जिससे सरकारी सेवाएं तेजी से और आसानी से जनता तक पहुंचेंगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
- 2. T20 World Cup 2026 में चैंपियन टीम होगी मालामाल, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़
- 3. Indian stock market: तेल के खेल में फिसला शेयर बाजार, 6 घंटे में निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़
- 4. CG Crime : अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी की हत्या कर हादसा बताता रहा पति, पुलिस ने ऐसे खोला राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

