Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया पथराव, एएसपी घायल...

उग्र भीड़ की आक्रामकता और विरोध को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

CG News : अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया पथराव, एएसपी घायल...
X
CG News : बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाना में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में विवाद और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आज मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान, पुलिस सुरक्षा के बीच ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पथराव कर दिया। इस घटना में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे घायल हो गईं, जबकि पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र भीड़ को शांत करने में जुटे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


CG News : बता दें कि गुरुवार दोपहर को गुरुचंद मंडल की लाश बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकी पाई गई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजन थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की भीड़ ने थाने में पथराव किया और परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस प्रशासन इस पूरे मामले को नियंत्रित करने और जांच के लिए तत्पर है। उग्र भीड़ की आक्रामकता और विरोध को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire