Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गुरू घासीदास समारोह में उपद्रवियों ने विधायक पर पेट्रोल भरे बोतल से किया हमला, बाल-बाल बचे...

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CG News : गुरू घासीदास समारोह में उपद्रवियों ने विधायक पर पेट्रोल भरे बोतल से किया हमला, बाल-बाल बचे...
X

CG News : बेमेतरा। जिले के ग्राम चारभांठा में एक कार्यक्रम के मंच पर मौजूद भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। उपद्रवी तत्वों ने विधायक पर पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी। हालांकि, उनका निशाना चूक गया और बोतल साउंड सिस्टम का संचालन करने वाले युवक के सिर पर लग गई।

CG News : बता दें कि 23 दिसंबर सोमवार को जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम चारभांठा में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बेमेतरा विधायक दीपेश साहू लगभग रात 11 बजे के बीच बतौर मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान जैसे ही मंच में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम चल ही रहा था। तभी मंच के बाजु से अचानक किसी अज्ञात उपद्रवी तत्वों द्वारा शराब की बोटल में पेट्रोल भरकर मंच में फेककर विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमले की कोशिश किया गया है।

CG News : गनीमत ये रही कि, पेट्रोल से भरी बोतल विधायक साहू पर नहीं पड़ते हुए साउंड ऑपरेटर युवक पवन मिर्चे की सर में लग गई। जिससे युवक घायल हो गया। इसके बाद उन्हें आनन -फानन में ग्रामीण द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गया। जहां उनका इलाज चला रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire