Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों पर गिरा बिजली का तार, मची चीख पुकार
CG News: जिले के गुरुर ब्लॉक में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विसर्जन के दौरान बिजली का वायर टूटकर लोगों के ऊपर

बालोद। CG News: जिले के गुरुर ब्लॉक में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विसर्जन के दौरान बिजली का वायर टूटकर लोगों के ऊपर गिर पड़ा. हादसे में सात से ज्यादा लोग झुलस गए। जिसमें एक की हालत एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG News: संजारी चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार गांव में धूमधाम से दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम किया जा रहा। पारंपरिक देवी डांग का चल रहा था इसी दौरान बिजली का तार गिर पड़ा। बिजली के तार की चपेट में सबसे पहले डांग पकड़ा शख्स परमेश्वर पटेल आया।
CG News: इसके बाद दूसरे लोग भी बिजली तार के संपर्क में आए, बिजली की चपेट में आए लोगों को आनन फानन में 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज फिलहाल जारी है। घायलों में तीन महिलाएं और 14 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना में एक की हालत गंभीर है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


