Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : गलफुल्ला नदी उफान पर होने से प्रशासन ने आवागमन को किया गया प्रतिबंधित...
वही आम जनता को भी तेज बारिश होने के चलते पुल पर काफी तेज गति से पानी का बहाव होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था लगाकर आवागमन हेतु रोक दिया गया है।

CG News : राकेश भारती संवाददाता, कुसमी/बलरामपुर। कुसमी विकासखंड अंतर्गत लगभग 48 घंटे से हो रहे तेज बारिश के कारण जहां कुसमी से जशपुर रोड गलफुल्ला नदी के पास पुल के उपर काफी तेज पानी बह रहा है। जिसके कारण उम्मीद है की पहले से क्षतिग्रस्त यह पुलिया और भी इस वारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। जहां कुसमी जशपुर मार्ग में आवागमन परिवहन होने वाले सभी वाहनों को प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर रोक दिया गया है।

CG News : वही आम जनता को भी तेज बारिश होने के चलते पुल पर काफी तेज गति से पानी का बहाव होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था लगाकर आवागमन हेतु रोक दिया गया है। जिससे किसी प्रकार का जान माल का खतरा न हो सके, साथ ही इसके अलावा और भी छोटे-छोटे नदी नाला में काफी तेज बारिश होने से नाला के उपर काफी तेज पानी का बहाव होने के चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वही सामरी पाठ में भी तेज बारिश से होने के चलते किसानों द्वारा लगाए गए आलू की फसल में काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। जिससे क्षेत्र के किसान काफी चिंतित है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


