Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पत्नी वियोग में युवक जहर सेवन कर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया भावुक वीडियो...

घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर इलाज के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

CG News : पत्नी वियोग में युवक जहर सेवन कर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया भावुक वीडियो...
X
CG News : जांजगीर-चाम्पा। जिले के नवागढ़ क्षेत्र के किरीत गांव में पत्नी के मायके से नहीं आने से परेशान युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच के लिया है।


CG News : बता दें कि किरीत गांव के वार्ड नं 17 निवासी मृतक मुकेश धीवर ने गांव की बिरसा चंद्रा से 8 साल पहले लव मैरिज की थी। इस दौरान दोनों के 2 बच्चे भी है। कुछ माह पहले परिवार सहित कमाने खाने गया था। वहां से लौटे थे, फिर अगस्त में मुकेश धीवर अकेले पंजाब काम करने चला गया था, जहां से उसकी पत्नी और सास ने उसे 5 दिन में ही वापस गांव बुला लिया था।


CG News : इस बीच दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो उसकी पत्नी बिरसा चंद्रा, उसे छोड़कर मायके चली गई। 1 माह से पत्नी के मायके से वापस नहीं आने से परेशान होकर मुकेश धीवर ने खेत में जहर सेवन कर लिया और इस वक्त भावुक वीडियो बनाया है।


CG News : घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर इलाज के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां गंभीर स्थिति होने पर घायल मुकेश धीवर को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire