Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकान खुली रहेंगी या बंद, सीएम ने कर दिया क्लियर, पढ़ें पूरी खबर

होली के अवसर पर ड्राई डे को रद्द नहीं किया जाएगा और पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

CG News: छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकान खुली रहेंगी या बंद, सीएम ने कर दिया क्लियर, पढ़ें पूरी खबर
X

CG News: बलौदाबाज़ार। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी या बंद इसे लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल गिरौदपुरी में आयोजित मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा कि, होली के अवसर पर ड्राई डे को रद्द नहीं किया जाएगा और पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

बता दें, इससे पहले कोरबा में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा था कि नई शराब नीति में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें खुली रहेंगी या बंद ये फैसला कलेक्टर ले सकते हैं। आबकारी मंत्री ने कहा था कि कलेक्टर को तीन ड्राई डे लागू करने का अधिकार है। कानून व्यवस्था बनी रही इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित जिलों के कलेक्टर अपने स्तर पर शराब दुकान खुली रखने या बंद रखने का फैसला ले सकते हैं।

आबकारी मंत्री के इस बयान के बाद होली पर शराब दुकान खुली रहेंगी या बंद इसे लेकर कलेक्टर असमंजस में थे, और आज मुख्यमंत्री ने गिरौदपुरी में इस सस्पेंस को खत्म कर दिया। बता दें कि आज मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचे थे जहां उन्होंने गुरुगद्दी में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं से भेंट की और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire