Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News: नशे में धुत युवक ने बाइक सवारों को रौंदा, गाड़ी में ‘विधायक नरहरपुर’ की नेमप्लेट, छत्तीसगढ़ में इस नाम का कोई विधानसभा है ही नहीं…
- Rohit banchhor
- 16 Sep, 2025
एक युवक ने उस विधायक का बोर्ड लगा डाला जो विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ में है ही नहीं।
CG News: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा फर्जी और गंभीर अपराधिक मामला सामने आया है। गाड़ियों में नेमप्लेट लगाकर खुद को VIP दिखाने का शौक अब बेहद खतरनाक होता जा रहा है। यह हैरान करने वाला मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से सामने आया है। एक युवक ने उस विधायक का बोर्ड लगा डाला जो विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ में है ही नहीं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर के बस स्टैंड में कल रात एक कार ने दो बाइक को रौंद दिया, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए है। जब लोगों ने कार को पकड़ा तो उसमें विधायक नरहरपुर का नेमप्लेट लगा हुआ था, जबकि नरहरपुर विधानसभा है ही नहीं बल्कि कांकेर विधानसभा का एक ब्लॉक है। अब सवाल ये उठता है कि यह अज्ञानी युवक किस इरादे से फर्जी विधायक का नेमप्लेट लगाकर घूम रहा था।
आरोपी चालक का नाम आकाश नायक है। वह शराब के नशे में धुत था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर कार को जब्त कर लिया। जांच के दौरान आरोपी की गाड़ी के जांच में भारत के प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ और विधायक नरहरपुर लिखा एक बोर्ड मिला। हालांकि इस तरह की कोई विधानसभा कांकेर जिले में नहीं है और ना यहां से कोई विधायक है। नरहरपुर एक ब्लॉक है, जो कांकेर विधानसभा में आता है, जिसके वर्तमान विधायक आशाराम नेताम हैं।
आरोपी की गाड़ी से बोर्ड मिलने के बाद अब लोगों में चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग इस तरह के फर्जी बोर्ड बनाकर गलत कार्य कर रहे हैं। सरकारी रुतबा दिखाकर नियमों की अनदेखी करते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत
- 2. Hyderabad: हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
- 3. Raipur City News : तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, चार गिरफ्तार
- 4. UP Accident : एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत, 5 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

