Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: स्प्राइट की बोतल में शराब लेकर स्कूल पहुंचने वाले शराबी प्रधानपाठक सस्पेंड
CG News: रायपुर। बालोद के डौण्डी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को विद्यालय में शराब पीते पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी

CG News: रायपुर। बालोद के डौण्डी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को विद्यालय में शराब पीते पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले द्वारा की गई।
CG News: जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौण्डी द्वारा इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। जांच में 24 जून को प्रधानपाठक ठाकुर को विद्यालय के अपने कक्ष में मदिरा पीते हुए पाया गया। इस कृत्य से न केवल विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि उनका यह कृत्य शिक्षक जैसे मर्यादित पद की गंभीर अवहेलना भी है।
READ MORE: -स्प्राइट की बोतल में शराब लेकर स्कूल पहुंचे गुरुजी, बीईओ तक पहुंची शिकायत, देखें वीडियो
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


