Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : नशे में पति ने पत्नी पर किया हथौड़ा से हमला, बेटी को दी नशे की गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती
- Rohit banchhor
- 02 Dec, 2025
विवाहिता के परिजनों ने राइमंड के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
CG News : कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम घरेलू हिंसा की चरम सीमा पार करने वाला मामला सामने आया, जहां नशे में धुत एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर बेरहमी से हमला कर दिया। ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने नशे की हालत में पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले के बाद भी आरोपी का गुस्सा कम नहीं हुआ। उसने अपने पास रखी नशे की गोलियां दोनों बेटियों को खाने के लिए दे दीं। रोजाना की मारपीट और तनाव से परेशान बड़ी बेटी ने गोली निगल ली, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान टीम के साथ आपातकालीन कक्ष पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों के मुताबिक कविता बाई की स्थिति बेहद गंभीर है और उन्हें उन्नत उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
बड़ी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है और इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि राइमंड प्रकाश जांगड़े का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही भारी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और लगभग चार साल पहले ही रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने राइमंड के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
Related Posts
More News:
- 1. CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नोटिस, 193 विपक्षी सांसदों ने किया साइन
- 2. Raipur City News : नवा रायपुर तहसील के लिए अधिसूचना जारी, 39 गांवों के लोगों को अब नहीं आना होगा शहर
- 3. MP News : एचपीवी वैक्सीन का एक टीका बेटियों को बचाएगा सर्वाइकल कैंसर से : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. Raipur City News: भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल भरेंगी नामांकन, देर रात तक कांग्रेस कर सकती उम्मीवार का ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

