Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नशे में धुत नगर सैनिक ने मतदान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : नशे में धुत नगर सैनिक ने मतदान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG News : सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान सूरजपुर जिले के प्रेमनगर रघुनाथपुर मतदान केंद्र पर एक विवादित घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक नगर सैनिक ने मतदान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : बता दें कि प्रेमनगर रघुनाथपुर मतदान केंद्र पर नशे में धुत नगर सैनिक ने पुलिसकर्मी से विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर नगर सैनिक ने पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया और मारपीट की। इस दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी को काबू में कर लिया।

CG News : घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर सैनिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में था और उसने मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire