Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: शराबी कार चालक ने बुलेट में सवारों ने परिवार को मारी टक्कर, मासूम गंभीर रूप से घायल; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई

CG News: शराबी कार चालक ने बुलेट में सवारों ने परिवार को मारी टक्कर, मासूम गंभीर रूप से घायल; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई
X

CG News: रायपुर। रविवार को राजधानी रायपुर की वीआईपी रोड नशे और गैरजिम्मेदारी का गवाह बन गई। शराब में धुत दो कार सवारों ने बुलेट पर जा रहे एक परिवार को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में एक मासूम बच्ची बुरी तरह घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक पर हुई। हादसे के बाद भड़की भीड़ ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने हालात को काबू में किया और आरोपियों को हिरासत में लिया।

CG News: जांच से खुलासा हुआ कि आरोपी हरबंस ढाबा से शराब पीकर निकले थे, जो देर रात तक शराब परोसने के लिए बदनाम है। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "अब कोई ढाबा शराब बेचता या परोसता पाया गया तो उसे सील कर संचालक को जेल भेजा जाएगा। नशे का कारोबार अब सहन नहीं होगा।" हरबंस ढाबा और पांचतारा ढाबा जैसे स्थानों पर पुलिस की नजर है, जहां शराबखोरी और हंगामा आम था। इन पर कड़ी कार्रवाई तय है।

CG News: पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतलें, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर शामिल किया है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब परोसने वाले अड्डों पर अब कानून का डंडा चलेगा। इसके लिए एक विशेष निगरानी दल गठित किया गया है, जो रात में ढाबों और होटलों पर पैनी नजर रखेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire