Create your Account
CG News : मेडिकल स्टोर्स में नशे के गोरखधंधे का खुलासा, फूड एंड ड्रग विभाग ने 14 दुकानों को थमाया नोटिस
- Rohit banchhor
- 23 Jul, 2025
इस गंभीर अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने जांजगीर, शिवरीनारायण और सक्ती क्षेत्र की 14 मेडिकल दुकानों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। एक विशेष अभियान के तहत की गई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कई मेडिकल स्टोर्स बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेच रहे थे। इस गंभीर अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने जांजगीर, शिवरीनारायण और सक्ती क्षेत्र की 14 मेडिकल दुकानों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।
बता दें कि औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की, जिसमें दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में व्यापक अनियमितताएं पाई गईं। कई दुकानों पर स्टॉक बुक और रजिस्टर समय पर अपडेट नहीं थे। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मेडिकल स्टोर्स बार-बार संदिग्ध ग्राहकों को नशीली दवाएं बेच रहे थे। नोटिस प्राप्त करने वाली दुकानों में महेश मेडिकल, सुभाष मेडिकल, अशोक मेडिकल, नावेल्टी मनिहारी, राजू किराना, यादव जनरल, अरविंद मेडिकल, आर.के. मेडिकल, अनिल मेडिकल, कृष्णा मेडिकल, सोनकेसरिया मेडिकल, आनंद मेडिकल, श्री बालाजी मेडिकल और यश ट्रेडर्स शामिल हैं।
कॉस्मेटिक सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल-
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में रखी कॉस्मेटिक सामग्री की बिक्री और गुणवत्ता की भी जांच की गई। संदिग्ध उत्पादों के नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए रायपुर की प्रयोगशाला में भेजा गया है। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि उत्पाद मानकों पर खरे नहीं उतरते, तो संबंधित दुकानों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विभाग का सख्त रुख, हेल्पलाइन जारी-
जिला औषधि निरीक्षक ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने जिले भर में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल प्रमाणित और जांचे-परखे उत्पाद ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9340595974 जारी किया गया है, जिस पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 2. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
- 3. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 4. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

