Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ट्रक में फंदे से लटकता मिला ड्राइवर का शव, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

CG News : ट्रक में फंदे से लटकता मिला ड्राइवर का शव, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : सूरजपुर। जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ट्रक ड्राइवर का शव उसके ही ट्रक में फंदे से लटकता पाया गया। मृतक, जो अंबिकापुर का निवासी और ट्रक का मालिक भी था, ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण क्षेत्र में कोयला खदानों का बंद होना और आमगांव खदान में 10-12 दिनों तक लोडिंग न मिलना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि खदान प्रबंधन की मनमानी और लापरवाही के चलते ट्रक मालिक और ड्राइवर लंबे समय से आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे थे।

इस तनाव को आत्मघाती कदम का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire