CG News : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. रवि रत्न सक्सेना, आदेश जारी
CG News : रायपुर। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (जिला दुर्ग) के कुलपति के रूप में डॉ. रवि रत्न सक्सेना की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल और कुलाधिपति रमेन डेका ने इस निर्णय पर मुहर लगाई है। डॉ. सक्सेना अब विश्वविद्यालय के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो पहले आईएएस अधिकारी महादेव कावरे के पास थी। राज्यपाल के आदेश के अनुसार, महादेव कावरे अब इस पद से मुक्त हो गए हैं।
CG News : राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 14(1) के तहत डॉ. सक्सेना को कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. रवि रत्न सक्सेना वर्तमान में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में प्रोफेसर और एसोसिएट निदेशक (अनुसंधान) के रूप में कार्यरत थे। उनके पास कृषि और वानिकी के क्षेत्र में गहरा अनुभव है और उन्हें शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है।


