Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : स्वच्छता ही सेवा है थीम पर संदेश देता हुआ डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय...
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ की सक्रिय भागीदारी भी सराहनीय रही।

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा है थीम के तहत एक प्रभावशाली स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुशील कुमार एक्का, कार्यक्रम समन्वयक, और भोज राम पटेल, जिला संगठन शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देश पर किया गया।
CG News : महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन में और एस. एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो) के नेतृत्व में रासेयो के स्वयंसेवकों और अन्य छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं गुलाब गार्डन की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। सभी छात्र एकजुट होकर महाविद्यालय को स्वच्छ बनाने में जुटे रहे और स्वच्छता का संदेश फैलाने का प्रयास किया।
CG News : इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ की सक्रिय भागीदारी भी सराहनीय रही। सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली। यह अभियान न केवल महाविद्यालय के वातावरण को साफ-सुथरा बनाने में सहायक रहा, बल्कि छात्रों के बीच स्वच्छता के महत्व को भी उजागर किया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


