Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: पीसीसीएफ चीफ के लिए हुई डीपीसी पैनल तैयार, कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है मंजूरी

बैठक में पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगने की चर्चा है।

CG News: पीसीसीएफ चीफ के लिए हुई डीपीसी पैनल तैयार, कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है मंजूरी
X

CG News: रायपुर। प्रदेश में नए वन बल प्रमुख के लिए सोमवार को डीपीसी की बैठक हुई। बैठक में पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगने की चर्चा है।

बता दें कि वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह नए वन बल प्रमुख के लिए डीपीसी हुई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक मंत्रालय में हुई, इसमें सीएस विकासशील, एसीएस मनोज पिंगुआ, और केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मध्यप्रदेश के वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन थे।

पैनल में तीन शामिल-

सूत्रों के अनुसार तीन पीसीसीएफ अनिल साहू, कौशलेंद्र कुमार, और पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अरूण पाण्डेय के नाम पर विचार किया गया।

चर्चा है कि अरूण पाण्डेय और कौशलेंद्र कुमार के नाम का पैनल तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लग सकती है। इस पर फैसला सीएम विष्णुदेव साय करेंगे।

जानकारी के अनुसार श्रीनिवास राव के साथ 1989 बैच के पीसीसीएफ तपेश झा भी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। वैसे वरिष्ठता क्रम में अनिल साहू सबसे आगे हैं लेकिन वो जुलाई में रिटायर हो रहे हैं।

ऐसे में अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा एपीसीएफ ओपी यादव भी पीसीसीएफ के पद पर रिटायर होंगे। यही नहीं, पीसीसीएफ और एपीसीएफ स्तर के अफसरों के प्रभार बदले जा सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire