Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : घर के बाहर खेल रही मासूम पर कुत्ता ने किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी

इस हमले में बच्ची के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

CG News : घर के बाहर खेल रही मासूम पर कुत्ता ने किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
X

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पोटीयाडीह गांव में घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय प्रियांशी साहू अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसे बुरी तरह नोच लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया।

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को लेकर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। इस घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire