Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : व्यापारी संघ का दीपावली मिलन संपन्न, व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग
व्यापारी संघ जल्द ही इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

CG News : रायपुर। अवंती विहार व्यापारी संघ का दीपावली मिलन समारोह आज अवंती विहार में आयोजित किया गया, जहां सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर मंगलमय जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि इस अवसर पर सभी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की ताकि व्यापारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
CG News : श्री राठी ने बताया कि देश के कई राज्यों में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है, जिससे व्यापारियों के हितों की रक्षा होती है। यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा भी व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब तक ऐसा कोई बोर्ड नहीं है। व्यापारी संघ जल्द ही इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
CG News : इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक गुप्ता, किशोरचंद्र नायक, राम सचदेव, इंदरपाल सिंह तोमर, हरीश लोकवाणी, राजेश दुलानी, संजय तन्ना, अनुराग अग्रवाल, राजिंदर शर्मा, सोनू अग्रवाल, विकास मिश्रा, अनिल गुप्ता, नितेश कुकरेजा, अनमोल सोनी, राजकुमार गंगवानी, कालू सेन, शिवम् गुप्ता, और विष्णु माखीजा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


