Breaking News
Create your Account
CG News : धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थानों से 435 क्विंटल अवैध धान जब्त
CG News : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। आगामी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने शिकायतों के आधार पर आकस्मिक जांच की और 5 अलग-अलग स्थानों से कुल 435 क्विंटल (1195 बोरी) अवैध धान जब्त किया।
जिला प्रशासन ने धान खरीदी में वास्तविक किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व, खाद्य, कृषि और मंडी बोर्ड के अधिकारियों का संयुक्त दल गठित किया। इस दल ने गुरुवार को कई गोदामों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान मां काली ट्रेडर्स, रतन गोयनका गोदाम, विकास ट्रेडिंग कंपनी, गौरव पोद्दार और मोनू सुल्तानिया के गोदामों से स्टॉक से अधिक धान पाए जाने पर तुरंत जब्त कर लिया गया।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी और बिचौलियागिरी रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वर्ष धान खरीदी केवल वास्तविक पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर की जाएगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियंत्रित प्रणाली के तहत संपन्न होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Sachin Tendulkar Bastar Visit : बस्तर आएंगे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, छिंदनार गांव में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट
- 2. Online Betting Network : सट्टा सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, रायपुर का इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, BMW समेत 60 लाख की संपत्ति जब्त
- 3. AI से बने फोटो-वीडियो पर पूरे समय 'लेबल' जरुरी, सुझाव के लिए 7 मई तक खुला है मसौदा
- 4. Bihar News : सम्राट चौधरी ने 29 विभाग रखे अपने पास, बाकी 18 विभाग दोनों डिप्टी सीएम में बांटे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

