Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बोर खनन को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत

घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

CG News : बोर खनन को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत
X

CG News : जगदलपुर। बड़ांजी थाना क्षेत्र के सिरीसगुड़ा गांव में खेत में बोर खनन को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मसु बघेल 60 वर्ष और उनके भाई के परिवार के बीच खेत में बोर खनन कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें मसु बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ांजी थाना टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद की असली वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire