Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बर्खास्त महिला सरपंच ने चुनाव से पहले की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है मामला...

फिलहाल, जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

CG News : बर्खास्त महिला सरपंच ने चुनाव से पहले की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है मामला...
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पूर्व महिला सरपंच ने जिला पंचायत अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद पूर्व सरपंच को तुरंत बलौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि पूर्व महिला सरपंच शांति चौहान पर गबन के आरोप लगने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया था।

CG News : सरपंच पद से हटाए जाने के बाद आज पंचायत में स्थानापन्न सरपंच के लिए चुनाव आयोजित होना था। इसी चुनाव को लेकर पूर्व महिला सरपंच नाराज थीं और उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय पंचायत अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। जहर सेवन की घटना ने पंचायत में हड़कंप मचा दिया। फिलहाल, जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire