Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News: मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में धान खरीदी को लेकर चर्चा, 15 नवंबर से शुरु हो सकती है समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2024.25 में धान खरीदी को लेकर सोमवार 30 सितंबर को मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक हुई। खाद्य, नागरिक

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2024.25 में धान खरीदी को लेकर सोमवार 30 सितंबर को मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अहम बैठक हुई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में धान खरीदी मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा भी हुई।
CG News: धान खरीदी मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, श्यामबिहारी जायसवाल और टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस बैठक में नवंबर माह के पहले हफ्ते से सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू करने पर चर्चा हुई।
CG News: खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत एक नवंबर 2023 से हुई थी। बीते साल धान खरीदी का लक्ष्य 130 लाख मीट्रिक टन रखा गया था। कुल 26.86 लाख किसानों ने धान तिहार को लेकर पंजीयन कराया था. जिसमें कुल पंजीकृत रकबा 33.22 लाख हेक्टेयर था।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


