Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : डायरिया का कहर, एक ही परिवार के 12 सदस्य सहित 25 लोग बीमार...

एहतियात के तौर पर पानी के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।

CG News : डायरिया का कहर, एक ही परिवार के 12 सदस्य सहित 25 लोग बीमार...
X

CG News : बिलासपुर। शहर के वार्ड नंबर 16 के बसंत चाल इलाके में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। पिछले 15 दिनों में लगभग 25 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ बीमार पड़े हैं, जिनमें एक ही परिवार के 12 सदस्य शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने गंदे पानी की सप्लाई और सीवरेज पाइप लीकेज को इस स्वास्थ्य संकट का प्रमुख कारण बताया है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और सभी मरीजों का इलाज फिलहाल घर पर चल रहा है।

CG News : गंदा पानी बना बीमारी का कारण-

बसंत चाल के बादशाह बाड़ा में रहने वाले असलम खान ने बताया कि उनके मोहल्ले में करीब 100 लोग रहते हैं, जिनमें से 10-15 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, “बीच में पाइपलाइन टूटी थी और सीवरेज का पाइप फट गया था। जेसीबी से खुदाई के दौरान लीकेज हुआ, जिसके कारण गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है।” असलम ने लीकेज की जगह का वीडियो भी बनाया है, जो इस समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।

CG News : प्रशासन की कार्रवाई और जांच-

वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि ओमकार पटेल ने बताया कि उन्हें असलम से तत्काल सूचना मिली थी कि उनके घर में डायरिया की शिकायत बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले नाली फटने से पानी का लीकेज हुआ था, जिसे ठीक करवाया गया। संभवतः उसी गंदे पानी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।” ओमकार ने पुष्टि की कि 5-7 लोगों के बीमार होने की जानकारी है और आसपास के अन्य लोगों की स्थिति भी जांची जा रही है। एहतियात के तौर पर पानी के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire