Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : इस जिले में पसरा डायरिया का प्रकोप, एक सप्ताह में 2 की मौत, 17 पीड़ित

29 सितंबर को पहली मौत के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने 287 लोगों की जांच की।

CG News : इस जिले में पसरा डायरिया का प्रकोप, एक सप्ताह में 2 की मौत, 17 पीड़ित
X
CG News : कांकेर। जिले के बनसागर गांव में डायरिया का प्रकोप एक गंभीर समस्या बन गया है। पिछले एक हफ्ते में डायरिया से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 29 सितंबर को 64 वर्षीय एक महिला की उल्टी-दस्त से मृत्यु हो गई, और इसके दो दिन बाद एक और महिला की भी इसी कारण जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत जांच अभियान शुरू किया, जिसमें कुल 17 मरीजों की पहचान की गई है।


CG News : बता दें कि नरहरपुर ब्लॉक के बनसागर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में पता चला कि पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण गंदा पानी गांव में फैला, जिससे संक्रमण फैल गया। सामूहिक परीक्षण के दौरान 15 घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 7 लोग संक्रमित पाए गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अमोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


CG News : स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता-
29 सितंबर को पहली मौत के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने 287 लोगों की जांच की। इस जांच में 17 लोग डायरिया से संक्रमित पाए गए। 69 वर्षीय रामकरण निषाद की हाल ही में डायरिया से मृत्यु हुई, और फिलहाल 10 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज जारी है। 5 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाए हैं और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग ने आवश्यक कदम उठाए हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire