Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : डायरिया का प्रकोप, 23 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं और अलर्ट मोड में आ गया है।

CG News : डायरिया का प्रकोप, 23 से अधिक बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के खरौद कस्बे के तिवारी पारा में बरसात के मौसम में डायरिया का कहर तेजी से फैल रहा है। दूषित पानी के सेवन से अब तक 23 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं और अलर्ट मोड में आ गया है।

बता दें कि तिवारी पारा में दूषित पानी के कारण डायरिया के मामले अचानक बढ़े हैं। प्रभावित सभी मरीजों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मरीजों में ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं और लोगों को ओआरएस पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire