Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: पलारी में डायरिया का प्रकोप, 24 से ज्यादा मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

CG News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर पंचायत में डायरिया तेजी से पैर पसार रहा है। वार्ड नंबर 1 से 4 तक के इलाकों में उल्टी-दस्त की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 24 से ज्यादा मरीजों को

CG News: पलारी में डायरिया का प्रकोप, 24 से ज्यादा मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
X

CG News: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर पंचायत में डायरिया तेजी से पैर पसार रहा है। वार्ड नंबर 1 से 4 तक के इलाकों में उल्टी-दस्त की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 24 से ज्यादा मरीजों को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

CG News: स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वार्ड नंबर 4 में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही, पलारी स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। आसपास के इलाकों से डॉक्टरों को भी बुलाकर उनकी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि इलाज में किसी तरह की कमी न रहे।

CG News: पलारी सीएचसी में मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि स्थिति अभी काबू में है और सभी भर्ती मरीजों का इलाज लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खाने-पीने का खास ध्यान रखें। पानी को उबालकर ही पिएं और पुराने या सड़े-गले फल-सब्जियों से परहेज करें।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire