Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : प्रदेश के इस जिले में डायरिया का कहर, पूरा गांव प्रभावित, हेल्थ कैंप में इलाज जारी...

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कई मरीजों की स्थिति अब बेहतर हो रही है।

CG News : प्रदेश के इस जिले में डायरिया का कहर, पूरा गांव प्रभावित, हेल्थ कैंप में इलाज जारी...
X
CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली विकासखंड के दो गांवों में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। खैराडुबान के दौरीकलारी और चैतमा के भलवामुड़ा गांवों में करीब 40 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। गांवों में हर घर में लोग डायरिया से प्रभावित हैं। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को स्थिति की जानकारी मिली, तुरंत एक हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया।


CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कई मरीजों की स्थिति अब बेहतर हो रही है। कुछ मरीजों को स्थिर कर दिया गया है, जबकि गंभीर मामलों को रेफर किया जा रहा है। पाली विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल सराफ ने कहा कि दौरीकलारी में 16 मरीजों में से नौ को ठीक कर दिया गया है। चैतमा में भी कुछ मरीजों की स्थिति की निगरानी की जा रही है।


CG News : स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को तेज करने और डायरिया के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। आने वाले दिनों में, गांव में पानी और स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्वास्थ्य संकट से बचा जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire