Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी न्यूज: पुतकेल मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कही ये बात, देखें वीडियो

CG News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवा

सीजी न्यूज: पुतकेल मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कही ये बात, देखें वीडियो
X

रायपुर। CG News: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है।

CG News: उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए संकल्पित है। जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

CG News: बता दें कि बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत साउथ बस्तर एरिया के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 16 जनवरी की सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई। इलाके की सर्चिंग अभी भी जारी है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire