Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: कल अमेरिका प्रवास पर रवाना होंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, अमेरिकी एम्बेसी से वीजा ​क्लीयरेंस मिला

CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के आमंत्रण पर एक हफ्ते के लिए सोमवार 9 सितंबर को

CG News: कल अमेरिका प्रवास पर रवाना होंगे डिप्टी सीएम अरुण साव, अमेरिकी एम्बेसी से वीजा ​क्लीयरेंस मिला
X
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के आमंत्रण पर एक हफ्ते के लिए सोमवार 9 सितंबर को अमेरिका जा रहे हैं, जहां वे ADB की कार्यशाला में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी सचिव कमलप्रीत भी होंगे। अमेरिकी एम्बेसी ने उनके वीजा की प्रक्रिया पूरी कर दी है।

CG News: उप मुख्यमंत्री साव अपने अमेरिका प्रवास के दौरान, वे ADB की कार्यशाला में हिस्सा लेंगे और सड़क निर्माण की नवीनतम तकनीकों पर जानकारी प्राप्त करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

CG News: बता दें कि पहले उप मुख्यमंत्री और उनके सचिव 26 अगस्त को अमेरिका जाने वाले थे, लेकिन वीजा प्रक्रिया में देरी होने से उनकी यात्रा स्थगित हो गई थी। अब अमेरिकी एम्बेसी द्वारा वीजा प्रक्रिया पूरी कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire