Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी न्यूज: डिप्टी सीएम अरुण साव से मिलकर काम पर लौटे नगरीय निकाय कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां, छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मुलाकात के बाद विभिन्न नगरीय निकायों के कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां, कमांडोज

सीजी न्यूज: डिप्टी सीएम अरुण साव से मिलकर काम पर लौटे नगरीय निकाय कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां, छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
X

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मुलाकात के बाद विभिन्न नगरीय निकायों के कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां, कमांडोज और प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल बिना शर्त समाप्त कर काम पर लौट आए हैं। अरुण साव ने भरोसा दिलाया है कि उनकी जायज मांगों पर सरकार जरुर विचार करेगी।

CG News: छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला/पुरूष महासंघ के प्रतिनिधियों ने आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। मुलाकात में साव ने संघ के प्रतिनिधियों से कहा कि किसी भी विषय और समस्याओं को रखने के लिए हड़ताल या आंदोलन ही उचित माध्यम नहीं है। समस्याओं को रखने के अन्य विकल्प भी हैं। आपके हड़ताल पर जाने से शहरों की महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित होती हैं। जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आएं हैं।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire