Create your Account
CG News : स्कूटी पर निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, बिलासपुर में विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, सुस्ती पर अधिकारियों को लगाई फटकार
- Rohit banchhor
- 28 Jun, 2026
अटल पथ, राम सेतु और सीवरेज परियोजनाओं का लिया जायजा, समयसीमा में काम पूरा करने और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश।
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बिलासपुर के दौरे पर अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने स्कूटी से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों से लंबित परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने अटल पथ, राम सेतु और सीवरेज परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि तय समयसीमा के मुकाबले अब तक कितना काम पूरा हुआ है और देरी के पीछे क्या कारण हैं। कार्यों में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समय के भीतर पूरा किया जाए।
अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हैं। किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही या घटिया गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहीं। दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिस पर अधिकारियों ने समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हाईकोर्ट ने जेल में बंद उज्बेकिस्तान की दो युवतियों को दी बड़ी राहत, जल्द उनके देश भेजने के दिए निर्देश
- 2. MP News : कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : चीता प्रोजेक्ट की प्रगति देख भावुक हुईं, राज्यपाल और प्रभारी मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत
- 3. CG News : दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने युवक को घेरकर लूटे 3.50 लाख के जेवर और नकदी, पुलिस जांच में जुटी
- 4. CBSE का बड़ा फैसला: अभी नहीं लागू होगी नई भाषा नीति, पुराने छात्रों को मिली राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

