Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी न्यूज: माना नगर पंचायत पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना की प्रगति का जायजा, अफसरों को दिए निर्देश

CG News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत माना नगर पंचायत में निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना की प्रगति का जायजा लिया। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सभी

सीजी न्यूज: माना नगर पंचायत पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना की प्रगति का जायजा, अफसरों को दिए निर्देश
X

रायपुर। CG News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत माना नगर पंचायत में निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना की प्रगति का जायजा लिया। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फील्ड पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल योजना के काम में तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

CG News: उन्होंने रायपुर नगर निगम और माना नगर पंचायत के बीच पेयजल आपूर्ति में समन्वय के लिए रायपुर नगर निगम के आयुक्त को माना नगर पंचायत में पेयजल की उपलब्धता के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विधायक मोतीलाल साहू, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी कार्यों के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

CG News: बता दें कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत माना नगर पंचायत में पेयजल योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत माना नगर पंचायत के करीब चार हजार घरों में नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। 44 करोड़ 38 लाख रुपए लागत की इस योजना का अब तक 30 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है। सितम्बर-2025 तक इसका काम पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire