Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में लिया भोरमदेव महोत्सव तैयारियों का जायजा, किया विशेष पूजन...

उपमुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक संपन्न किया।

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में लिया भोरमदेव महोत्सव तैयारियों का जायजा, किया विशेष पूजन...
X

CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने एक दिवसीय कवर्धा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने 26 व 27 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, वे अपने परिवार के साथ बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए। उपमुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक संपन्न किया।

CG News : इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विशेष हवन पूजन भी किया। इस दौरे के माध्यम से उन्होंने महोत्सव की तैयारियों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ आध्यात्मिक कार्यों में भी हिस्सा लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire