Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : माइंस खोलने के विरोध को लेकर सेरंगदाग में ग्रामीणों द्वारा किया गया शिविर में प्रदर्शन...
ग्राम पंचायत सेरंगदाग के ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा आदिवासी और अन्य समुदायों से औने-पौने दाम पर जमीन खरीदी जा रही है

CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत सेरंगदाग में दो दिन से चल रहे शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बॉक्साइट माइंस खोलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस शिविर का उद्देश्य फौती नामांतरण और अन्य दस्तावेजों में सुधार करना था, लेकिन इसमें सेरंगदाग के 200 से अधिक ग्रामीणों ने माइंस खोलने का विरोध किया।
CG News : ग्राम पंचायत सेरंगदाग के ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा आदिवासी और अन्य समुदायों से औने-पौने दाम पर जमीन खरीदी जा रही है और बॉक्साइट माइंस खोलने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी सही मुआवजा नहीं दे रही और लगभग 100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर चुकी है, जबकि बाकी जमीन की खरीदारी और एग्रीमेंट की प्रक्रिया जारी है।
CG News : ग्रामीणों का कहना है कि माइंस खुलने से उनकी भूमि बंजर हो जाएगी और उनके जीवन यापन में कठिनाइयाँ आएंगी। वे मक्का, गोंदली, धान सहित अन्य फसलों की खेती कर अपना जीवन चला रहे हैं। माइंस खुलने से वे भूखे और प्यासे रह सकते हैं और ब्लास्टिंग की वजह से उनके घर गिरने का खतरा भी हो सकता है।
CG News : ग्राम पंचायत के सरपंच पति रामदयाल राम और उपसरपंच उमेश यादव ने बताया कि किसी भी प्रकार का प्रस्ताव माइंस खोलने के लिए पारित नहीं किया गया है और ग्रामीण एकजुट होकर माइंस खोलने के खिलाफ हैं। सेरंगदाग और आस-पास के ग्रामीणों ने बलरामपुर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार कुसमी से अपील की है कि माइंस खोलने की अनुमति नहीं दी जाए, ताकि उनके जल, जंगल, और जमीन की रक्षा की जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


