Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जंगल में मिली पति-पत्नी की सड़ी-गली लाश, 15 दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी...

शवों की स्थिति को देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि यह लाशें करीब 15 दिन पुरानी हो सकती हैं।

CG News : जंगल में मिली पति-पत्नी की सड़ी-गली लाश, 15 दिन पुराना शव, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुमुडा के पास जंगल में एक पति-पत्नी की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शवों की स्थिति को देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि यह लाशें करीब 15 दिन पुरानी हो सकती हैं।

CG News : बता दें कि मृतक दंपत्ति ग्राम पंचायत तिलईडांड़ के पंडरीपानी कोरबा के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम घरीपखना आए थे, और उसी दौरान यह घटना घटी। मृतक के शवों की पहचान हो गई है, लेकिन मौत के कारणों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

CG News : कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर हत्या या आत्महत्या के संभावनाओं को खुला रखा है और इस पर गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire