Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पोटाकेबिन की छात्रा की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद रास्ते में तोड़ा दम...

इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

CG News : पोटाकेबिन की छात्रा की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद रास्ते में तोड़ा दम...
X

CG News : बीजापुर। जिले से एक और दुखद खबर सामने आई है। पोटाकेबिन की एक 15 वर्षीय छात्रा, विमला कवासी की मौत हो गई। विमला जो नैमेड़ के कन्या रेसिडेंशियल स्कूल पोटाकेबिन में 10वीं कक्षा की छात्रा थी, की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

CG News : बता दें कि विमला कवासी, दुगेली थाना क्षेत्र के ग्राम तोयनार की निवासी थी। 24 नवंबर को उसकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे नैमेड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। हालांकि, 28 नवंबर को उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। इसके बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 11 दिसंबर को उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, दुर्भाग्यवश, विमला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों को शव पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

CG News : माता रुक्मिणी बालिका आश्रम में भी छात्रा की मौत-

बीजापुर जिले में हाल ही में एक और दुखद घटना घटी थी। बीजापुर के माता रुक्मिणी बालिका आश्रम में एक छात्रा की मौत हो गई थी। आश्रम में 35 बच्चों को फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के बाद एक बच्ची की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, बच्चों द्वारा खाया गया खाना संदिग्ध था, जिसमें चिपकली गिरने की सूचना मिली थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है और स्वास्थ्य अधिकारियों को घटना की जांच के लिए भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire