Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : शादी से पहले दुल्हन की बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली लाश, खुशियों का माहौल मातम में बदला

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई मानसिक दबाव या पारिवारिक विवाद इस घटना का कारण हो सकता है।

CG News : शादी से पहले दुल्हन की बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली लाश, खुशियों का माहौल मातम में बदला
X

CG News : दुर्ग। जिले में एक दुखद घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। भिलाई में शादी के लिए बलिया से आई 24 वर्षीय दुल्हन पूजा साहनी ने शादी के दिन सुबह लॉज के बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस घर में डोली सजने की तैयारी थी, वहां अर्थी सज गई। इस घटना से परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि पूजा साहनी की शादी भिलाई के एक युवक के साथ तय हुई थी। इसके लिए वह अपने परिवार के साथ दो दिन पहले भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र में स्थित आधुनिक लॉज में ठहरी थी। 23 मई 2025 को शादी का कार्यक्रम था और परिवार उत्साह में डूबा हुआ था। लेकिन शुक्रवार सुबह, जब पूजा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार, दरवाजा तोड़ा गया, तो पूजा का शव बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लॉज स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स और मैसेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा, परिजनों और लॉज स्टाफ से पूछताछ शुरू की गई है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई मानसिक दबाव या पारिवारिक विवाद इस घटना का कारण हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire