Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : तीन दिन से लापता छात्र का डैम में मिला शव, पीएससी का कर रहा था तैयारी, पुलिस जांच में जुटी...

CG News : बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित खूंटाघाट डैम में तीन दिन से लापता छात्र की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : तीन दिन से लापता छात्र का डैम में मिला शव, पीएससी का कर रहा था तैयारी, पुलिस जांच में जुटी...
X
CG News : बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित खूंटाघाट डैम में तीन दिन से लापता छात्र की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि छात्र पिछले शनिवार से फोन रिसीव नहीं कर रहा था, जिससे परेशान परिजनों ने सिटी कोतवाली थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद सोमवार को उसकी लाश डैम में मिली। पुलिस को शक है कि एग्जाम में असफलता से निराश होकर उसने सुसाइड किया है।


CG News
: बता दें कि छात्र भेंक सिंह बेमेतरा का रहने वाला था और पीएससी का तैयारी कर रहा था। वह बिलासपुर के दयालबंद में हॉस्टल में रहता था। बीते शनिवार की शाम से वह फोन नहीं उठा रहा था। जब वह फोन रिसीव नहीं किया तो परिजन ने उसके परिचत और दोस्तों से सम्पर्क किया। लेकिन वह अपने रूम में नहीं था। उन्हें लगा कि वह कहीं घूमने गया होगा। लेकिन रविवार को भी उससे सम्पर्क नहीं हुआ तब परेशान परिजन बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया तब पता चला कि वह रतनपुर तरफ है।

CG News : जिसके बाद परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे। तभी सोमवार को खूंटाघाट डैम में युवक की लाश मिलने की खबर आई, जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उनके परिजन को घटना की जानकारी दी गई। रतनपुर पहुंच कर परिजन ने उसकी पहचान अपने बेटे के रूप में की। डैम के पास ही युवक की गाड़ी भी मिली है, जिसमें उसका मोबाइल भी रखा हुआ था। पुलिस को शक है कि एग्जाम में असफलता से निराश होकर छात्र ने सुसाइड किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire