Breaking News
:

CG News : स्टेशन मास्टर का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाए ये आरोप...

CG News

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई-3 रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर टी. श्याम 58 वर्ष का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक के परिवार ने उनकी पत्नी और बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


CG News : बता दें कि मृतक टी. श्याम पिछले दो दिनों से अपने घर के ऊपरी कमरे में खुद को बंद करके रख रहे थे। परिवार के अनुसार, वह लगातार शराब पी रहे थे और किसी से बात नहीं कर रहे थे। आज दोपहर जब उनके बेटे ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की, तो उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुरानी भिलाई पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की बहन सलोनी ने पुलिस से शिकायत की कि उनके भाई को उनकी पत्नी और बेटे ने लगातार प्रताड़ित किया था।


CG News : उन्होंने आरोप लगाया कि या तो उन्होंने खुद फांसी लगा ली या फिर उनकी पत्नी और बेटे ने उनकी हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और मृतक के कमरे को सील कर दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक का शव सुपेला अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के बाएं हाथ में पुराना फ्रैक्चर और दूसरे हाथ में कांच के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us